थामा का 'दिलबर की आँखों का' गाना हुआ रिलीज, नोरा फतेही के लटके-झटकों पर टिकी निगाहें

Dilbar Ki Aankhon Ka Song Released: आयुष्मान खुर्राना और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म का गाना 'दिलबर की आँखों का' रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही गाना लोगों के जुबां पर चढ़ गया है। इस गाने को म्यूजिक सचिन और जिगर ने दिया तो सिंगर रश्मित कौर हैं। इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे। गाने में नोरा फतेही का आइटम डांस देखने को मिला। नोरा के डांस ने सॉन्ग को और भी दमदार बना दिया है। डांस करते हुए नोरा के सिक्स पैक एब्स पर लोगों की नजर। बता दें ये फिल्म 21 अक्टूबर यानी दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होने वाली है।