Tejas Teaser: दुश्मनों को करारी मात देने आ रही हैं कंगना रनौत, टीजर देख झूम उठे फैन्स

Tejas Teaser Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अपकमिंग फिल्म 'तेजस' (Tejas) का धांसू टीजर मेकर्स ने आज यानी 2 अक्टूबर के दिन रिलीज कर दिया है। इस टीजर कंगना रनौत को महिला आईएएफ ऑफिसर के किरदार में देख फैन्स झूम उठे हैं। इस टीजर में लोगों को 'भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं' डायलॉग काफी पसंद आया है। बता दें फिल्म का ट्रेलर एयर फाॅर्स डे के दिन जारी किया जाएगा। ये फिल्म 27 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।