Taskaree: The Smuggler's Web: तस्करी की दुनिया में इमरान हाशमी रखेंगे कदम, देखें फर्स्ट लुक

Taskaree: The Smuggler's Web: इमरान हाशमी की अपकमिंग वेब सीरीज तस्करी -द स्मगलर वेब की घोषणा हो गई है। हाल ही में नेटफलिक्स ने फैंस के साथ इस सीरीज की कुछ झलकियां शेयर की है। जिसमें इमरान हाशमी शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। इस सीरीज को नीरज पांडे बना रहे हैं। इसका टीजर 17 दिसम्बर को रिलीज किया जाएगा। इसमें तस्करी की दुनिया को दिखाया जाएगा। हालांकि रिलीज डेट की अभीतक घोषणा नहीं हुई है। फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।