बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल आज यानी 19 अक्टूबर को अपनी 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सनी देओल को फैंस के सात-साथ स्टार्स भी विश करते हुए नजर आए। बॉबी देओल ने अपने भाई सनी देओल को एकदम अलग अंदाज में विश किया। तो वहीं प्रीति जिंटा ने भी सनी देओल को जन्मदिन की बधाई दी। सनी देओल ने भी अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। तो चलिए जानते हैं किन-किन स्टार्स ने सनी देओल को बर्थडे विश किया है।