गोविंदा संग तलाक की अटकलों पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बताया मामले का सच

बड़े पर्दे के दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। पहले कपल ने अपने तलाक की वजह से सुर्खियां बटोरीं और अब दोनों गणपति महोत्सव को लेकर हाइलाइट हो रहे हैं। जितने धूम से गोविंदा और सुनीता ने बप्पा का स्वागत किया, उतने ही धूम से उनका विसर्जन भी किया। कपल का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी लाइमलाइट बटोर रहा है, जिसमें सुनीता विसर्जन करते समय काफी भावुक नजर आईं। इसी दौरान कपल ने एक साथ ठुमके भी लगाए। विसर्जन के बीच ही सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों का भी सच बयां किया।