Pehla Tu Duja Tu: 'सन ऑफ सरदार 2' का नया गाना हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखे अजय देवगन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का नया गाना 'पहला तू दूजा तू' रिलीज हो गया है। फिल्म के इस गाने में अजय देवगन रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सन ऑफ सरदार 2 के इस धांसू गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। अजय देवगन की ये फिल्म 25 जुलाई से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के नए गाने को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।