Sunn Mere Yaar Ve OUT: 'परम सुंदरी' का नया गाना हुआ रिलीज, क्यूट है सिद्धार्थ-जान्हवी की केमिस्ट्री

Param Sundari Song Sunn Mere Yaar Ve OUT: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की रोमांटिक मूवी 'परम सुंदरी' 29 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली है। इस मूवी का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही मेकर्स ने फिल्म 'परम सुंदरी' का नया गाना 'सुन मेरे यार वे' रिलीज कर दिया है। इस गाने में एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक एंड क्यूट केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने को सचिन-जिगर ने गाया है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परम सुंदरी' का यह गाना आपको कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।