इन दो एक्टर्स संग ऑनस्क्रीन रोमांस करने में Shilpa Shetty को नहीं है परहेज, नाम जानकार होगी हैरान

90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में जूम टीवी के साथ बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने एक बड़ा खुलासा किया है। शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्हें रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने में कोई दिक्कत नहीं हैं। शिल्पा शेट्टी के इस खुलासे के बाद फैन्स उन्हें इन दोनों एक्टर्स के साथ काम करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्टस को लेकर भी कई चीजें बताई हैं।