एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के अचानक हुए देहांत से फैंस तो क्या टीवी सेलेब्स भी नहीं उभर पा रहे। टीवी दुनिया में एक्ट्रेस की मौत से सनाटा सा पसर गया है। शेफाली के चाहने वाले और परिवार टूट कर बिखर गया है। 28 जून को शेफाली ने आखरी सांस लेते हुए दुनिया को अलविदा कहा। पुलिस का कहना है कि शेफाली की मौत ब्लड प्रेशर लो होने के कारण हुई। इस बात को खुद अंबोली पुलिस ने कन्फर्म किया। हालांकि अभी तक पोस्टपार्टम की रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन जल्द ही जनता को सच बताया जाएगा। पराग त्यागी ने बयान दिया कि शेफाली एक दम से बेहोश हो गई थी जब उन्हे अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर डाला।