Saru Update: वेद ने सरु के साथ किया रोमांस, वायरल हुआ ये क्यूट वीडियो

टीवी शो 'सरु' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस शो ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सरु' में आए दिन ट्विस्ट सामने आ रहे हैं। शो में हाल ही में वेद और सरु का रोमांटिक अंदाज दिखाया गया। दरअसल वेद अपनी वाइफ सरु से रोमांस करता है तो सरु शर्म से लाल हो जाती है। सरु अपने पति वेद के पास जाती है और खुद से बनाई हुई कॉफी का मग उसके हाथ में थमा देती है। वेद काम में डूबा हुआ था, अचानक ऊपर देखता है, वो कातिल मुस्कान देता है। इसके बाद वेद अपनी वाइफ सरु को अपनी ओर खींचता है। सरु और वेद का ये सीन फैंस को काफी पसंद आ रहा है।