Saru Update: बीच सड़क पर सरु ने की चरण की धुलाई, वेद ने अवतार बदल किया लड़कियों को प्रेरित

जीटीवी के पॉपुलर शो 'सरु' छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'सरु' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सरु में हाल ही में दिखाया गया कि लड़कियों को छेड़ने के लिए चरण की जमकर धुलाई की। उसने हाथ में झाड़ू लेकर चरण की न केवल पिटाई की, बल्कि कीचड़ में उसे लेटा-लेटाकर मारा। वहीं दूसरी ओर वेद ने वेष बदलकर लड़कियों को उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के प्रेरित किया। हालांकि सरु के इस कदम पर अनिका उसे कॉलेज से रेस्टिकेट करती है, लेकिन बाकी छात्राएं उसके समर्थन में आ जाती हैं।