टीवी के पॉपुलर एक्टर संजय गगनानी ने 'कुमकुम भाग्य' में रहते हुए अपार लोकप्रियता हासिल की थी। संजय गगनानी ने हाल ही में टेली टॉक इंडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने करियर के सिलसिले में काफी चीजें बयां कीं। संजय गगनानी ने टेली टॉक को दिये इंटरव्यू में इंडस्ट्री के काले-चिट्ठे भी बयां किये। बता दें कि कुछ दिनों पहले संजय गगनानी और उनकी पत्नी के तलाक की खबरें सामने आई थीं। इसे लेकर भी संजय गगनानी ने चुप्पी तोड़ी। संजय गगनानी ने 'कुमकुम भाग्य' के साथ-साथ 'नागिन 6' जैसे सीरियल्स में भी काम किया है।