बिग बॉस का हिस्सा बनकर आज भी पछताते हैं ये स्टार्स

सलमान खाल का रियलिटी शो बिग बॉस के लिए लोगों को यही लगता है कि इस शो में आने के बाद लाइफ सेट है। लेकिन ऐसा सबके लिए सच नहीं होता। जी हां जहां कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं, जो शो का हिस्सा बनने के बाद काफी मशहूर हो जाते हैं। लेकिन कुछ सितारें ऐसे भी होते हैं, जो शो से निकलने के बाद और भी कई ज्यादा डूब जाते हैं। इस लिस्ट में काफी बड़ी-ब़ड़ी हस्तियां शामिल हैं, जिनको आज तक शो का हिस्सा बनने पर पछतावा महसूस होता है। लिस्ट में कविता कौशिक से लेकर शालीन भनोट तक के सितारे शामिल हैं।