रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘सुंदर पूनम’ का फर्स्ट लुक आउट, सान्या मल्होत्रा संग दिखेंगे आदित्य रॉय

सान्या मल्होत्रा और आदित्य रावल की अपकमिंग फिल्म सुंदर पूनम अमेजन प्राइम पर जल्द ही आने वाली है. फैंस सान्या और आदित्य की जोड़ी देखने के लिए बेताब हैं और इस बीच फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. इस फिल्म में एक ऐसे कपल की कहानी दिखाई जाएगी, जो चंडीगढ़ से शादी करके हनीमून पर कश्मीर आएगा, लेकिन ट्विस्ट तब आएगा जब कपल गायब हो जाएगा. इस थ्रिलर फिल्म में सान्या पूनम का रोल निभाती दिखाई देंगी औऱ आदित्य सुंदर के रोल में होंगे. फिल्म का फर्स्ट लुक काफी सस्पेंस से भरा हुआ लग रहा है. इस फर्स्ट लुक का म्यूजिक भी फिल्म का सस्पेंस दिखा रहा है.