बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर काफी समय से फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। खबरें आ रही थी कि नितेश तिवारी की 'रामायण' की शूटिंग में देरी हो सकती है क्योंकि रणबीर कपूर को संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' शुरू करनी है। बताया जा रहा था कि ये फैलसा टीम ने मुंबई फिल्म सिटी में चल रहे प्रॉपर्टी राइट्स के विवाद के कारण लिया था। हालांकि विवाद का सुलझा लिया गया है। रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' की शूटिंग जारी रखेंगे।