Ranbir Kapoor ने बनवाया बेटी Raha के नाम का टैटू, बेटी पर जान छिड़कते हैं एक्टर

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने बेटी राहा से बहुत प्यार करते हैं। एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल के प्रमोशन में बिजी है। प्रमोशन के लिए रणबीर नंदमुरी बालाकृष्ण के टॉक शो पर पहुंचे थे। एक्टर ने शो पर बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के नाम का टैटू करवाया है। एक्टर ने इस स्पेशल टैटू का जिक्र बहुत समय पहले ही किया था। एक्टर ने बताया था कि उनका ये टैटू बहुत ही स्पेशल होने वाला है। उन्होंने कहा था कि ये तो वो नंबर 8 हो सकता या मेरे बच्चों का नाम।