बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की बेटी राहा एक साल की हो चुकी हैं। बीते दिन धूम-धाम से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने राहा का जन्मदिन भी मनाया, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। नीतू कपूर और सोनी राजदान ने तो अपनी लाडली के जन्मदिन पर धूम मचाया ही, साथ ही सुहाना खान और करीना कपूर ने भी पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अभी तक अपनी लाडली बेटी की झलक मीडिया को नहीं दिखाई है। उनका कहना है कि वह अपनी बच्ची को मीडिया से दूर रखना चाहती हैं। हालांकि फैंस राहा की झलक देखने के लिए बेताब हैं। राहा के पहले जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।