ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। उनके पति आदिल दुर्रानी के जेल से आने के बाद राखी सावंत के बारे में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब राखी को एक बहुत बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनकी ही बेस्ट फ़्रेंड राजश्री ने राखी के ख़िलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। राजश्री ने राखी पर आरोप लगाया है कि वह उसे डराती और धमकाती है उसने उसे आदिल के नाम की धमकी दी है। यह खबर जानने के बाद राखी को बहुत बड़ा झटका लगा है। राजश्री ने टेली टॉक के साथ बात की और अपनी आपबीती सुनाई , यहां सुने राखी की दोस्त का इंटर्व्यू