Raja Shivaji Trailer: छत्रपति शिवाजी महाराज बनकर रितेश देशमुख लहराएंगे स्वराज्य का परचम, देखें वीडियो

Raja Shivaji Trailer: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर कल रिलीज किया गया था। रितेश देशमुख को छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में देखकर फैन्स झूम उठे हैं। इस ट्रेलर में रितेश देशमुख का लुक और उनके एक्शन सीन्स जबरदस्त हैं। फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, जेनेलिया देशमुख, फरदीन खान, भाग्यश्री, सचिन खेडेकर, अमोले गुप्ते, बोमन ईरानी और ​​जितेंद्र जोशी सहित कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। 'राजा शिवाजी' 1 मई को रिलीज होने वाली है। आइए देखें फिल्म का धांसू ट्रेलर...