Qeher Song: गुरु रंधावा से भिड़ा अजय देवगन का Dhamaal 4 गैंग, देखें मजेदार वीडियो

Qeher Song: अजय देवगन जल्द ही अपनी नई फिल्म धमाल 4 लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसका प्रमोशन इन दिनों जबरदस्त अंदाज से चल रहा है। फिल्म धमाल 4 के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही इसका प्रमोशनल गाना रिलीज किया है, जिसे गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को मेकर्स ने बहुत ही मजेदार अंदाज में शूट किया है, जिसकी शुरुआत में अजय देवगन का धमाल 4 गैंग गुरु रंधावा से भिड़ता दिखाई दे रहा है। आपको धमाल 4 का ये गाना कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।