Spirit Sound story Release: आईपीएस ऑफिसर के रोल में दिखेंगे प्रभास, 'स्पिरिट' के मेकर्स ने रिलीज की साउंड स्टोरी

Spirit Sound story Release: प्रभास की फिल्म स्पिरिट का अच्छा खासा बज बना हुआ है। पहले ये खबर सामने आई थी कि इस मूवी में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। हालांकि वो इस फिल्म से आउट हो गई। दीपिका की जगह मूवी में तृप्ति डिमरी दिखाई देंगी। इस बीच फिल्म स्पिरिट को लेकर अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म स्पिरिट की साउंड स्टोरी रिलीज कर दी है। प्रभास की आवाज इस साउंड स्टोरी में सुनाई देती है, उनका किरदार अपनी एक बुरी आदत का जिक्र करता है। साउंउ स्टोरी से पता चलता है कि फिल्म में प्रभास आईपीएस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। प्रभास के अलावा इस फिल्म में प्रकाश राज, तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय जैसे एक्टर्स दिखाई देंगे।