Piyai Da Na Ho Kuiya Ke Pani Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री ने उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

Piyai Da Na Ho Kuiya Ke Pani Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ियों में से एक माना जाता रहा है। हालांकि आज दोनों एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते हैं लेकिन उनकी फिल्मों के गाने यूट्यूब पर खूब सुने जाते हैं। ऐसे में अब पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्म 'सैंया सुपरस्टार' का 'पियाई दा ना हो कुईया के पानी' गाना बड़ी तेजी से फैन्स के बीच एक बार फिर धूम मचा रहा है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक अविनाश झा ने दिया है। यहां देखिए गाने का वीडियो...