Pati Patni Aur Woh Do Teaser: 3 लड़कियों के चक्कर में फंसे शादीशुदा आयुष्मान खुराना

Pati Patni Aur Woh Do Teaser: एक्टर आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो दो का फर्स्ट टीजर दर्शकों के सामने आ चुका है। इस टीजर में आयुष्मान खुराना एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन-तीन हसीनाओं के चक्कर में पड़े नजर आ रहे हैं। सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी के इश्क में आयुष्मान खुराना का क्या हाल होने वाला है, ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन इस प्रोसेस में दर्शकों की चांदी होना पक्का है। दर्शक पति पत्नी और वो दो के दौरान खूब हंसेंगे, इस बात की गारंटी मूवी का फर्स्ट टीजर देता है। आपको पति पत्नी और वो दो का टीजर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।