Panchayat 4 Trailer: फुलेरा की राजनीति में फंसे सचिव जी, रिलीज हुआ धांसू ट्रेलर

Panchayat 4 Trailer: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड सीरीज पंचायत 4 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज के तीनों पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया हैं। अब एक बार फिर से फुलेरावासी एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाले है। सामने आए ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि फिर से सचिव जी फुलेरा की राजनीति में फंसने वाले है। वीडियो में आप देख सकते है कि चुनाव के दौरान मारपीट हो जाती है जिसमें सचिव जी पिट जाते है। बता दें कि पंचायत 4 इसी महीने 24 तारीख को रिलीज होगी। सभी लोग इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।