FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का नया गाना रिलीज हो गया है और खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी नजर आ रही हैं। इस गाने का नाम 'सीर सीर' है। यह गाना मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर संजय और फ्रेंच सिंगर वेजीड्रीम के साथ मिलकर तैयार किया गया है। यह फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक म्यूजिक प्रोजेक्ट का हिस्सा है और टूर्नामेंट के ऑफिशियल एल्बम में शामिल किया गया है। ये गाना यूट्यूब पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। नोरा फतेही को सभी लोग बधाइयां दे रहे हैं। बताते चलें कि नोरा फतेही ने कई म्यूजिक वीडियोज में बॉलीवुड सॉन्ग में अपना जलवा बिखेरा है।