Akhanda 2 का टीचर देख कांप उठेगी आत्मा, इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म

अखंडा 2 (Akhanda 2) का धांसू टीजर आज यानी 9 जून को रिलीज हो गया है। नंदमूरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। टीजर के साथ-साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। बोयपाटी श्रीनु के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 सितंबर 2025 को दशहरा पर सिनेमाघरों में आएगी। टीजर में बालकृष्ण का अघोरा अवतार, हिमालय का सेट और थमन का दमदार संगीत दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।