My firsts with Sanika Amit & Manan Joshi: टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स ओटीटी के जमाने में भी अपनी अहमियत बनाए हुए हैं। भले ही बॉलीवुड स्टार्स के स्टारडम में थोड़ी कमी आई हो लेकिन टीवी स्टार्स के लिए अभी भी फैंस दीवाने हैं। इसी कारण टाइम्स नाउ नवभारत लेकर आया है माई फर्स्ट सेगमेंट जिसमें हम आपको आपके पसंदीदा स्टार के बारे में कई बड़ी बातें सुनवाते हैं और वो भी उन्हीं की जुबानी। माई फर्स्ट सेगमेंट के इस एपिसोड में हम लेकर आए हैं सानिका अमित और मनन जोशी को जो अपनी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे कर रहे हैं।