Massa Massa Song: दिलों में जुनून भर देंगे राम चरण, देखें वीडियो

राम चरण और जाह्नवी कपूर की नई फिल्म पेड्डी का नया गाना मास्सा-मास्सा रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों के दिलों में जुनून भर देगा। मेकर्स ने पेड्डी की रिलीज से पहले दर्शकों को इस गाने के माध्यम से दिखाया है कि राम चरण ने कितनी मेहनत की है। मास्सा-मास्सा वीडियो में राम चरण मिट्टी में नहाते और अपने लक्ष्य के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। फिल्म पेड्डी के साथ राम चरण दर्शकों के बीच फिर से जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उनकी आखिरी रिलीज मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी थी। मास्सा मास्सा सॉन्ग इस काम में उनकी मदद करेगा क्योंकि ये काफी एनर्जेटिक है।