Mannara Chopra के पिता का 72 वर्ष की उम्र में निधन, 18 जून को होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड और टीवी में अपनी पहचान बनाने वाली मन्नारा चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता एडवोकेट रमन राय हांडा का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और 16 जून को उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। हालांकि मन्नारा चोपड़ा के पिता का अंतिम संस्कार मुंबई में 18 जून को होगा। मन्नारा चोपड़ा ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर दी थी। मन्नारा ने अपनी पोस्ट में बताया था कि उनके पिता परिवार के लिए स्तंभ थे। बता दें कि मन्नारा और मिताली हांडा पिता के अंतिम संस्कार के लिए आनन-फानन में मुंबई भी आईं।