माही विज और जय भानुशाली अपने तलाक की वजह से लगातार लोगों के बीच चर्चा में हैं। लंबे समय से लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कुछ गड़बड़ चल रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा- "क्या बताऊं तुम मेरे कुछ हो? तुम मेरे चाचा लगे हो? तुम मेरे वकील की फीस दोगे? या तुम मेरा अच्छे से तलाक कराओगे? मुझे बस इतना लगता है कि इतना मुद्दा क्यों बनते हो। आप अलग होने वाले हो या तलाक होने वाला है। तलाक या अलगाव को इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाते हैं? उन्होंने बताया कि कैसे ट्रोल्स अभी भी उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हैं, 'माही तो डिसेंट है, जय ऐसा है'। फिर कोई कुछ लिखते हैं, 'जय अच्छा है, माही ही ऐसे है।'