कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बने मम्मी पापा, नन्ही परी का किया घर में स्वागत

कल यानी 15 जुलाई को कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया। शादी के 3 साल बाद कियारा और सिद्धार्थ ने पहले बच्चे का स्वागत इस दुनिया में किया। फैंस और बॉलीवूड के तमाम सेलिब्रिटी कियारा और सिद्धार्थ को माता-पिता बनने की बधाई देते हुए नजर आए। ऐसे में फैंस ने दिखाया कि कैसे फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर' से डेब्यू करने वाले अलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा तीनों के घर बेटियाँ आईं।