Khushi Kapoor हुई बॉयफ्रेंड वेदांग रैना पर गुस्सा, वायरल हुआ वीडियो

अदाकारा खुशी कपूर की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो बॉयफ्रेंड वेदांग रैना पर नाराज होती नजर आ रही हैं। दोनों का ये वीडियो किसी पार्टी का है, जिसमें शामिल होने के लिए ये पहुंचे थे। खुशी और वेदांग को यूं लड़ाई करते हुए फैंस ने पहले कभी नहीं देखा है, जिस कारण हर कोई हैरान है और ये सोच रहा है कि खुशी कपूर और वेदांग के बीच ऐसा क्या हो गया कि ये पब्लिक में ही लड़ाई करने लगे हैं।