एक्स-पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली रवाना हुईं करिश्मा कपूर, बच्चों संग आईं नजर

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर का निधन हो गया है। आज दिल्ली में संजय कपूर का अंतिम संस्कार होने वाला है। संजय कपूर का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है। उन्होंने 53 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं एक्स-पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर अपने बच्चों समायरा कपूर और कियान कपूर के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं। एयरपोर्ट से जुड़ी करिश्मा कपूर और उनके बच्चों की फोटोज व वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस का चेहरा उतरा हुआ नजर आया।

अगली खबर