Kamariya Round Karega Song: भोजपुरी एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह का नया गान 'कमरिया राउंड करेगा' बड़ी तेजी से दर्शकों को पहली पसंद बनता जा रहा है। इस गाने में नीलकमल सिंह के साथ आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं। नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी की केमिस्ट्री ने फैन्स को तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है। इस गाने को नीलकमल सिंह ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक आर जय कांग ने दिया है। इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...