Kali Shakti Song: ऊषा उत्थुप की आवाज ने काली शक्ति गाने में लगाए चार चांद, देखें वीडियो

Kali Shakti Song From Movie Maa: काजोल जल्द ही अपनी नई फिल्म मां के साथ दर्शकों के सामने होंगी, जिसमें वो एक ऐसी मां का किरदार प्ले करेंगी जो भूत-पिशाचों से अपनी बेटी की रक्षा करती दिखाई देंगी। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है, जिसके बाद मेकर्स ने इसका नया गाना काली शक्ति भी रिलीज कर दिया है। इस गाने को ऊषा उत्थुप ने आवाज दी है। ऊषा की शक्तिशाली आवाज ने इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं।