अजय को दामाद बनाने से काजोल के पापा हुए थे खफा, कारण जान होगी हैरानी

बॉलीवुड की हसीना काजोल जो अपनी मुस्कान के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। इस एक्ट्रेस को अपने फिल्मी करियर के अलावा अपनी लव लाइफ में भी काफी कुछ देखने को मिला। जहां प्यार के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार होते हैं, वहीं काजोल ने भी अपने पापा के खिलाफ जा कर अपने प्यार को चुना। दरअसल काजोल को 25 की उम्र में ही अजय से प्यार हो गया था और दोनों ने 4 साल डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। लेकिन इस शादी से काजोल के पापा खुश नहीं थे।। काजोल के पापा चाहते थे कि मेरी बेटी अभी अपने करियर पर फोकस करे। हालांकि एक्ट्रेस ने पापा की इस बात का विरोध किया और साल 1999 में अजय देवगन से शादी कर ली।