Bhai Vakeel Hai: जॉली एलएलबी 3 का पहला गाना हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की लीड रोल वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 का पहला गाना भाई वकील है आज रिलीज हो गया है। ये फैंस के बीच खूब धमाल मचा रहा है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी, जो फिल्म में दो जॉली के किरदार निभा रहे हैं, इस हाई-एनर्जी ट्रैक में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों वकीलों की स्टाइल और ठुमके देखने लायक हैं। ये गाना मजेदार, जोशीला और थोड़ा सटायर वाला है, जो फिल्म के कोर्टरूम ड्रामे का माहौल सेट करता है। आपको बता दें कि ये फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।