Jhoom Sharaabi Song: अजय देवगन ने सालों बाद किया डांस, हनी सिंह ने बजाई सुपरहिट धुन

Jhoom Sharaabi Song: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे 2 का नया गाना झूम शराबी रिलीज हो गया है, जिसमें बॉलीवुड के सिंघम सालों के बाद नाचते नजर आ रहे हैं। जिन-जिन लोगों को अजय देवगन से ये शिकायत थी कि वो गानों में डांस नहीं करते हैं उन्हें हनी सिंह द्वारा बनाया गया ये गाना जरूर देखना चाहिए क्योंकि इसमें न केवल अजय ने डांस किया है बल्कि जमकर शराबियों वाले एक्सप्रेशन भी दिए हैं। अजय देवगन के साथ-साथ गाने में रकुलप्रीत सिंह भी नजर आ रही हैं, जो अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाती दिख रही हैं। फिल्म दे दे प्यार दे 2 का गाना झूम शराबी बहुत ही कैची है, जिस कारण ये लोगों की जुबान पर तुरंत चढ़ेगा।