Jayisan Sochale Rahi Song: रवि किशन-रानी चटर्जी की केमिस्ट्री ने लूटा फैन्स का दिल, देखें वीडियो

Jayisan Sochale Rahi Song: भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर रवि किशन और एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' में काम किया था। इस मूवी को भोजपुरी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। इस दौरान फिल्म का 'जईसन सोचले रही' गाना यूट्यूब की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में रानी चटर्जी और रवि किशन की रोमांटिक केमिस्ट्री और उनके डांस पर फैन्स फिदा हो गए हैं। इस गाने को कल्पना और पप्पू ओझा ने मिलकर गाया है। गाने का वीडियो आपको खूब पसंद आने वाला है।