विदेशी सड़क पर हाथों में हाथ डाले घूमते दिखे जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर कुछ भी चीजें बड़ी जल्दी फैल जाती है। सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ लंदन में टहलते हुए नजर आ रही है। बता दें दोनों फिलहाल यूके में एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वीडियो में जाह्नवी की बहन खुशी कपूर भी उनके साथ टहलती हुई देखी जा सकती हैं। इस दौरान जाह्नवी ने कंफर्टेबल जॉगर पैंट के साथ ब्लैक ट्यूब टॉप कैरी किया है। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।