Ishq Junooni update: टीवी सीरियल 'इश्क जुनूनी' में आखिरकार वो ट्रैक शुरू हो चुका है जिसका इंतजार सभी को था। रूहानी और गुरु के बीच लव स्टोरी शुरू हो गई है। पग फेरे की रस्म के लिए रूहानी गुरु संग अपने मायके जा रही होगी। इस दौरान मुक्के से नीली पड़ गई आंख को छिपाने के लिए रूहानी गुरु की आंखों में जबरदस्ती मेकअप लगाएगी। कहानी में आगे चलकर रूहानी गुरु के कमरें में पेस्ट कंट्रोल स्प्रे मारेगी ताकि छिपकली भाग जाएगा। जैसे ही गुरु रूहानी के हाथ से स्प्रे छीनने की कोशिश करेगा दोनों बेड पर गिर जाएंगे।