Janaab-e-Aali Full Song: मस्त वाइब देता है वॉर 2 का ये सॉन्ग, डांस भी है जबरदस्त

Janaab-e-Aali Full Song: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 का गाना जनाब-ए-आली ऑडीयो के साथ लॉन्च हो गया है। मेकर्स ने इसे मूवी रिलीज के बाद रिलीज करने का प्लान बनाया है। और अब भी इसकी केवल ऑडियो ही सामने आई है। खैर ये गाना जबरदस्त है जो आपको मस्त वाइब देता है। गाने को सचेत टंडन और साज भट्ट ने गाया है। इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। इस गाने को एन्जॉय करने का मजा थिएटर में आने वाला है।