Hera Pheri 3: परेश रावल ने इशारों-इशारों में मारा अक्षय कुमार को ताना!!

अभिनेता परेश रावल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके लोगों को हिला दिया है। असल में उनके एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए उनसे हेरा फेरी 3 न छोड़ने की गुजारिश की थी। इसका जवाब देते हुए परेश ने लिखा कि फिल्म में तीन हीरो थे। परेश का ये जवाब लोग अक्षय कुमार पर किया गया कटाक्ष मान रहे हैं और बोल रहे हैं कि उन्होंने अक्की को याद दिला दिया है कि सिर्फ वही हेरा फेरी के हीरो नहीं हैं।