Hathiyar Song: पवन सिंह और नम्रता मल्ला की जोड़ी ने उड़ाया गर्दा, देखें वीडियो

Hathiyar Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह के गाने अब हिंदी ऑडियंस को भी खूब पसंद आ रहे हैं। ऐसे में अब पवन सिंह का एक गाना 'हथियार' यूट्यूब की दुनिया धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ नम्रता मल्ला नजर आ रही हैं। गाने में नम्रता मल्ला के बोल्ड डांस मूव्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। वीडियो में पवन सिंह और नम्रता मल्ला की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी छा गई है। इस गाने को पवन सिंह के साथ राज नंदनी सिंह ने गाया है। इस गाने के बोल छोटू शिकारी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। यहां देखिए गाने का वीडियो...