Hamar Tirchhi Najar Song: अक्षरा सिंह के नए गाने ने उड़ाया गर्दा, डांस मूव्स ने हिलाया इंटरनेट

Hamar Tirchhi Najar Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना 'हमर तिरछी नजर' यूट्यूब की दुनिया में रिलीज होते ही छा गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही गाया है। गाने में अक्षरा सिंह ने जोरदार ठुमके लगाए हैं। उनका यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है जबकि चंदन यदुवंशी ने इसके बोल लिखे हैं। इस गाने को असलम खान ने डायरेक्ट किया है। वैसे आपको अक्षरा सिंह का यह नया गाना कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय जरूर दें। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...