GHKKPM: सवि की सहेली बनने की कोशिश करेगी अक्का साहेब, लुटाएगी जमकर प्यार

GHKKPM: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि अक्का साहेब सवि से दोस्ती करने के लिए उससे प्यार करेगी ताकि वो रैगिंग की कंप्लेंट वापिस ले। लेकिन बातों-बातों में गलती से अक्का साहेब की मुंह से निकल जाता है कि आयुष भोसले परिवार के क्लोज फ्रेंड का बेटा है। यह बात जान सवि घर से चली जाएगी और कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करेगी।