Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऋतुराज के घमंड को कुचलेगी तेजस्विनी, दिन में दिखाएगी तारे

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' सुहागरात वाले दिन ऋतुराज कमरें में घुसकर तेजस्विनी संग जमकर लड़ाई करेगा। ऋतुराज का मानना है कि तेजस्विनी ने उससे बदला लेने के लिए नील संग शादी की। गुस्से में आकार तेजस्विनी ऋतुराज को खुदगर्ज और बतमीजी कह डालेगी। सिर्फ इतना ही नहीं तेजस्विनी कहती है उसे ऋतुराज से तो क्या नील से भी शादी नहीं करनी थी। नील को पता चल जाएगा की तेजस्विनी और ऋतुराज एक्स लर्वस थे। ये सुन नील का दिल टूट जाएगा और बिना कुछ बोले वहां से चला जाएगा।