Ghar Kab Aaoge Teaser: देशभक्ति भरा है 'बॉर्डर 2' का गाना, टीजर देख हो जाएंगे भावुक

Ghar Kab Aaoge Teaser: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की 'बॉर्डर 2' अगले साल 23 जनवरी के दिन रिलीज होने जा रही है। दर्शकों के अंदर फिल्म को देखने का जबरदस्त क्रेज है। इसी बेताबी को ध्यान में रखते हुए अब मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' के पहले गाने 'घर कब आओगे' का टीजर जारी कर दिया है। इस गाने के बोल सुनकर लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना फिर से जाग उठेगी। इस गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने मिलकर गया है। गाने के बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक मिथुन द्वारा दिया गया है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा को अहम रोल में देखा जाएगा।