टीवी के मशहूर एक्टर फरहमान हैदर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। फरमान हैदर जल्द ही अपने नए टीवी शो के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने टेली टॉक को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के सिलसिले में तो बात की ही। साथ ही फरमान हैदर ने अपनी शादी की बात पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपनी शादी का प्लान साझा करते हुए ड्रीम डेट, और वेन्यू के बारे में भी बात की। बता दें कि फरमान हैदर 'जगद्धात्री' में नजर आएंगे, जिसमें वह सोनाक्षी बत्रा के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगे।