120 Bahadur Teaser: बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बीते दिन फरहान की इस मूवी का पोस्टर रिलीज हुआ था। आज फिल्म का टीजर आउट हो गया है। इसमें फरहान अख्तर, परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह के रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 120 बहादुर के टीजर को देखकर ऐसा लगता है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर 21 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।